
December Shayari Romantic Ishq Shayari | January Shayari
हमारे इश्क़ का आया दिसम्बर
तुम्हारा रूप अब भी जनवरी है
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari | Sardiyan Shayari | Yaad Shayari
यादों की शाल ओढ़ के आवारा-गर्दियाँ
काटी हैं हम ने यूँ भी दिसम्बर की सर्दियाँ
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari | Sad December Shayari
इरादा था जी लूँगा तुझ से बिछड़ कर
गुज़रता नहीं इक दिसम्बर अकेले
ग़ुलाम मोहम्मद क़ासिर
~~~~~~~~~~~~~
December Par Shayari | Missing You December Shayari
पिछले बरस तुम साथ थे मेरे और दिसम्बर था
महके हुए दिन-रात थे मेरे और दिसम्बर था
फ़रह शाहिद
~~~~~~~~~~~~~
December Par Shayari | December Shayari Sad | Mohsin Naqvi 2 Lines Sad
धड़कता तो है मुस्कुराता नहीं
दिसम्बर मुझे रास आता नहीं
मोहसिन नक़वी
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On December Month | Naya Saal Shayari | Happy New Year Shayari
फिर आ गया है एक नया साल दोस्तो
इस बार भी किसी से दिसम्बर नहीं रुका
Happy New Year
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari In Hindi | Januaray Shayari
यकुम जनवरी है नया साल है
दिसम्बर में पूछूँगा क्या हाल है
अमीर क़ज़लबाश
~~~~~~~~~~~~~

December Shayari In Hindi | Udaas December Shayari
ये साल भी उदासियाँ दे कर चला गया
तुम से मिले बग़ैर दिसम्बर चला गया
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari In Hindi | Romantic December Shayari | Love Shayari
निगाह-ए-गर्म क्रिसमस में भी रही हम पर
हमारे हक़ में दिसम्बर भी माह-ए-जून हुआ
अकबर इलाहाबादी
~~~~~~~~~~~~~
December Mahine Par Shayari | Umeed Shayari | Zakhm Shayari
उम्मीद कर चुका था नए साल से बहुत
इक और ज़ख़्म दे के दिसम्बर चला गया
ख़ान जांबाज़
~~~~~~~~~~~~~
December Mahine Par Shayari | Romantic Shayari | Badan Shayari
दिसम्बर की सर्दी है उस के ही जैसी
ज़रा सा जो छू ले बदन काँपता है
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari In Hindi | January Shayari | Intezaar Shayari
इक पल का क़ुर्ब एक बरस का फिर इंतिज़ार
आई है जनवरी तो दिसम्बर चला गया
रुख़्सार नाज़िमाबादी
~~~~~~~~~~~~~
December Shayari In Hindi | Missing Someone Shayari
दिसम्बर की शब-ए-आख़िर न पूछो किस तरह गुज़री
यही लगता था हर दम वो हमें कुछ फूल भेजेगा
अज्ञात
~~~~~~~~~~~~~
Sardi Shayari | December Ki Dhoop Shayari
अल्वी’ ये मो’जिज़ा है दिसम्बर की धूप का
सारे मकान शहर के धोए हुए से हैं
मोहम्मद अल्वी
~~~~~~~~~~~~~

Sardi Shayari | January Shayari | Teri Yaad Shayari | Zakhm Shayari
हम मनाएँगे नया साल तिरी याद के साथ
ज़ख़्म इस बार हरा होगा दिसम्बर वाला
मक़सूद आफ़ाक़
~~~~~~~~~~~~~
Sardi Shayari | December Shayari Sad | Wehshat Shayari
हर दिसम्बर इसी वहशत में गुज़ारा कि कहीं
फिर से आँखों में तिरे ख़्वाब न आने लग जाएँ
रेहाना रूही
~~~~~~~~~~~~~
Sardi Shayari | Sad December | Gum Shayari
रोते हैं जब भी हम दिसम्बर में
जम से जाते हैं ग़म दिसम्बर में
इंद्र सराज़ी
~~~~~~~~~~~~~
Sardi Shayari | Mausam Shayari | Tadapna Shayari
सिसकने सुलगने तड़पने का मौसम
दिसम्बर दिसम्बर दिसम्बर दिसम्बर
नदीम गुल्लानी
~~~~~~~~~~~~~
Winter Shayari | December Sad Shayari | Chubhan Shayari
मुझ से पूछो कभी तकमील न होने की चुभन
मुझ पे बीते हैं कई साल दिसम्बर के बग़ैर
मोहम्मद अली ज़ाहिर
~~~~~~~~~~~~~
Winter Shayari | Sard Shayari | Zindagi Shayari
सर्द ठिठुरी हुई लिपटी हुई सरसर की तरह
ज़िंदगी मुझ से मिली पिछले दिसम्बर की तरह
मंसूर आफ़ाक़
~~~~~~~~~~~~~
Winter Shayari |Yaadein December Ki Shayari | Raatein December Ki Shayari
सताती हैं रुलाती हैं मुझे यादें दिसम्बर की
जगाती हैं जलाती हैं मुझे रातें दिसम्बर की
मुनज़्ज़ह नूर
~~~~~~~~~~~~~

December Shayari | January Shayari | Mohabbat Shayari
सुब्ह कुछ शाम कुछ ख़याल रहा
ये मोहब्बत में अपना हाल रहा
जनवरी में कभी दिसम्बर में
ज़िक्र तेरा तमाम साल रहा
-नासिर बशीर
~~~~~~~~~~~~~
Winter Shayari | December Dhoop Shayari
सामने आँखों के फिर यख़-बस्ता मंज़र आएगा
धूप जम जाएगी आँगन में दिसम्बर आएगा
सुल्तान अख़्तर
~~~~~~~~~~~~~
Winter Shayari | Ishq Shayari | Romantic Shayari | January Shayari
हमारे इश्क़ का आया दिसम्बर
तुम्हारा रूप अब भी जनवरी है
चन्द्र शेखर वर्मा
~~~~~~~~~~~~~
Thand Shayari | Sard Lehza Shayari | December Shayari
यूँ तो चाहत में निहाँ जून की हिद्दत है मगर
सर्द लहजे में दिसम्बर का असर लगता है
प्रिया ताबीता
~~~~~~~~~~~~~
Thand Shayari | Sard Dhoop Shayari | Yaadon Ke Khafile Shayari
वो सर्द धूप रेत समुंदर कहाँ गया
यादों के क़ाफ़िले से दिसम्बर कहाँ गया
सिदरा सहर इमरान
~~~~~~~~~~~~~
Thand Shayari | Last December Shayari | Sad Poetry In Hindi
जाते जाते फिर दिसम्बर ने कहा कुछ माँग ले
ख़ाली आँखों से मगर दिल बे-तलब रोता रहा
अज़रा परवीन
~~~~~~~~~~~~~
Thand Shayari | Sardiyan Shayari | Guftgu Shayari
गुफ़्तुगू जो होती है साल-ए-नौ से अम्बर की
गर्म होने लगती हैं सर्दियाँ दिसम्बर की
अलीना इतरत
~~~~~~~~~~~~~

Happy New Year Shayari | Rukhsat Shayari | Naya Saal Shayari
साल रुख़्सत हुआ लो दिसम्बर चला
हो शुरूअ’ अब नए साल का सिलसिला
Happy New Year
हैदर बयाबानी
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On December | December Mahina Shayari
मुझ से मिलने की ख़ुशी मुझ को बहुत है लेकिन
इक तरफ़ तुम से बिछड़ने का मुझे ग़म भी है
सर्द है रात दिसम्बर का महीना और मैं
और इस पर ये तिरे हिज्र का मौसम भी है
-रिज़वान हैदर
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On Sardi | Mayassar Shayari
तू मयस्सर नहीं है, सर्दी है
और दिसम्बर की ग़ुंडा-गर्दी है
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On Winter | Mehnat Shayari
जनवरी ता जून की मेहनत मशक़्क़त ने जनाब
वक़्त से पहले ही चेहरे पर दिसम्बर लिख दिया
रुख़्सार नाज़िमाबादी
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On Winter | Hawa Shayari | Kudrat Shayari
हुआ जाता है क़ुदरत के उसूलों में दख़ील इंसाँ
हवा अब तो दिसम्बर में भी बर्फ़ीली नहीं होती
ओबैदुर रहमान
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On Thand | June Shayari | Ehsaas Shayari
इक सर्द-जंग का है असर मेरे ख़ून में
एहसास हो रहा है दिसम्बर का जून में
ग़ौसिया ख़ान सबीन
~~~~~~~~~~~~~
Shayari On Thand | Miss You Shayari
ठंडी हवाएं क्या चली मेरे शहर में,
हर तरफ़ तेरी यादों का दिसम्बर बिखर गया